डीडवाना शहर हुआ भगवामय निकली 5 किलोमीटर लंबी रैली
डीडवाना. शहर में रामनवमी के उपलक्ष में विशाल रैली का आयोजन हुआ यह रैली का आयोजन रामनवमी महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में हुआ जिसमें रेली सुबह 8:30 बजे पंडित बच्छराज व्यास से झालरिया मठ के बालकों के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ में आरंभ हुई रैली में 101 तरह की विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई जिनमें रामजी के चरित्र की झांकियां सजाई गई व अन्य झांकियां सजाई गई वही शाही बग्गी पर रामजी की सवारी भी सजाई गई नागोरिया मंदिर की भगवान की सवारी भी साथ रही जगह-जगह भगवान की पूजा अर्चना की गई रेली बछराज व्यास से आरंभ होती हुई सुभाष सर्किल अजमेरी गेट भगत सिंह सर्किल रॉयल मार्केट नागोरी गेट अशोक स्तंभ कचहरी परिसर के बाहर से होती हुई बस स्टैंड पेट्रोल पंप फव्वारा सर्किल बांगड़ कॉलेज के सामने से होती हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल हॉस्पिटल चौराहा विधायक हाउस श्री राम मंदिर होते हुए शीतल कुंड बालाजी मंदिर में जाकर संपन्न हुई रैली में नासिक का सुप्रसिद्ध ढोल आकर्षण का केंद्र रहा वहीं पंजाब का भंगड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा गंगानगर का सुप्रसिद्ध गिनड अन्य तरह के आयोजन रामनवमी की शोभायात्रा में नजर आए जिसमें नारी शक्ति सर पर भगवा साफा बांधकर राम जी के भजनों पर झूमती हुई नजर आई हजारों की संख्या में रामनवमी की शोभायात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी वही शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई हेलीकॉप्टर से जगह-जगह शहर में रामनवमी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई शोभा यात्रा शीतल कुंड बालाजी मंदिर में जाकर संपन्न हुई जहां पर संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ शोभायात्रा को जिसमें नागोरिया मठ के विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज जोगा मंडी धाम के लक्ष्मण नाथ जी महाराज सांगलिया धूणी के ओम दास जी महाराज दयाल आश्रम बगीची के महाराज अन्य तरह के साधु संत कार्यक्रम में पधारे और भक्तों को अपना आशीर्वचन आशीर्वाद दिया तत्पश्चात शीतल कुंड से सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और रैली का समापन हुआ।
रैली में पुलिस महकमे का पुख्ता इंतजाम रहा जिसमें एडिशनल एसपी विमल सिंह नेहरा डिप्टी गोमाराम चौधरी थाना अधिकारी राजेश कुमार डूडी व अन्य पुलिस प्रशासन का जाब्ता मौजूद रहा ।
वहीं जगह-जगह राजनेताओं के द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत अभिनंदन किया गया जगह-जगह पानी की स्टॉल जुस की स्टॉल भी नजर आई जिनमें आरती मेडिकल के पास कर्नल नंदकिशोर ढाका महिला महाविद्यालय के बाहर पूर्व मंत्री यूनुस खान हॉस्पिटल चौराहे के आगे विधायक चेतन डूडी के द्वारा व अन्य नेताओं के द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन रेली का किया गया ।