Dark Mode
विधवा महिला से 58 हजार रुपये लूट की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार

विधवा महिला से 58 हजार रुपये लूट की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार

टोंक । पुलिस अधीक्षक  राजर्षि राज द्वारा अपराध एवं समाजकंटकों के खिलाफ कार्यवाही के दिये गये आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक महिला सेल गीता, वृत्ताधिकारी टोंक  सलेह मोहम्मद के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम में शामिल सउनि प्रभुसिंह, अखैराम, हैड कानि. शरीफ मो.,चन्द्रप्रकाश, कानि. रामप्रसाद एवं कुलदीप द्वारा विधवा महिला के 58 हजार रुपये लूटकर ले जाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में मनीष पुत्र बन्नालाल जाट (24)  निवासी देवपुरा थाना पीपलू एवं खुशीराम पुत्र शंकरलाल जाट (24) स निवासी निम्बैहडा थाना पीपलू जिला टोंक को गिरफ्तार कर लूटी गयी राशि बरामद की है। प्रकरण के अनुसार 2 जून को राममूर्ति पत्नि स्व. राजूलाल खारोल (30)  निवासी आकोडिया थाना घाड़ जिला टोंक ने अपने ससुर रामनारायण के साथ थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया था कि में 2 जून को बीआरकेजीबी बैंक शाखा बड़ा कुंआ टोंक में अपने खाते से 60 हजार रुपये निकालने के बाद रुपये बैग में रखकर बैंक से नीचे जाकर अपने ससुर के साथ ऑटोरिक्शा से बस स्टेण्ड जा रही थी कि मोती बाग रोड़ के आगे सोफिया स्कूल के आस-पास अचानक दो व्यक्ति मोटरसाईकिल पर तेज गति से आये ओर मेरे हाथ में से रुपयों का बैग छिन कर भाग गये, जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर टोंक शहर में नाकाबन्दी करवायी गयी, साथ ही घटना स्थल, बैंक व अभयकमाण्ड व प्राईवेट कैमरों के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से विशलेषण के बाद बैेंक के आस-पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की बार-बार बैंक में आने व जाने की आवाजाही को नोट कर संदिग्धों को नामजद कर उक्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।  
तरीका वारदात- उक्त मुल्जिमानों ने बंैक की रैकी कर बैंक में आने जाने वाले सोफ्ट टारगेट का चयन किया, क्योंकि प्रकरण की पीडि़ता कम पढ़ी लिखी व पीडि़ता के साथ आये उसके ससुर वृद्ध एवं कमजोर होने के कारण उसकी रैकी कर बाईक से पिछाकर घुमाव क्षेत्र में ऑटोरिक्शा में बैठी पीड़ीता का रुपयों से भरा बेग छिन कर भाग गये थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!