Dark Mode
बिपरजाय चक्रवात के संभावित खतरे को लेकर जिला कलेक्टर ने किया सतर्क

बिपरजाय चक्रवात के संभावित खतरे को लेकर जिला कलेक्टर ने किया सतर्क

 
फलोदी . बिपर जॉय चक्रवात की संभावित चेतावनी के मद्धेनजर तैयारियों हेतु जिला कलेक्टर जोधपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
 
    वी सी मेँ उपखण्ड अधिकारी डॉ॰ अर्चना व्यास ,उपखंड अधिकारी लोहावट मीनू वर्मा , विकास अधिकारी नारायण सुथार ,तहसीलदार हुकमी चन्द सहित समस्त विभागीय अधिकारियों ,जन प्रतिनिधियों ,ग्राम विकास अधिकारी ,कनिष्ठ सहायक आदि ने भाग लिया। सभी ग्राम पंचायतों में चक्रवात से निपटने हेतु पूर्व तैयारी यथा रेत के बैग ,जेसीबी ,ट्रैक्टर हाइ मास्क लाइट ,लाइफ सेव जेकेट आदि की व्यवस्था 24 ×7 करने व सभी कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने की एडवाइजरी जारी की गयी। किसी भी तरह की आपात कालीन स्थिति में कंट्रोल रूम को सूचित करने की हिदायत दी गयी। जर्जर भवन हो तो उसको खाली करवाए। शुक्रवार व शनिवार को मनरेगा कार्यों पर अवकाश रहेगा। पुराने बांध या तालाब की पालो को दुरुस्त करवाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा से निपटने हेतु पाँच लोगों की टीम बनावें। बैठक में सरपंच मोहम्मद अली ,भैरू सिंह ,सुरजा राम ,राजेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया । आगामी 17 जून तक महँगाई राहत कैम्प स्थगित किये गये।ग्राम पंचायत स्तरीय समस्त कार्मिक यथा नोडल अधिकारी ,पटवारी ,ग्राम विकास अधिकारी ,कनिष्ठ सहायक ,आंगन वाडी कार्यकर्ता ,पेय जल ,विद्युत विभाग आदि के कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किये गये

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!