Dark Mode
जिला कलक्टर ने टांटोटी तहसील कार्यालय एवं अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने टांटोटी तहसील कार्यालय एवं अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण

केकड़ी। मंगलवार को केकड़ी जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने टांटोटी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। राजस्व भूमि रूपांतरण सहित अन्य प्रकरणों की जानकारी लेकर रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि लंबित प्रकरण को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश यादव एवं अन्य कार्मिक मोजूद रहे।

*अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण*
राज्य सरकार के लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने की दिशा में श्री अन्नपूर्णा रसोई सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित है। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने टांटोटी स्थित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजनशाला सहित सम्पूर्ण रसोई में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता जांची एवं रसोई संचालकों को निर्देश दिए कि रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता बेहतर रहे। कलेक्टर ने टोकन काउंटर पर रसोई के संपूर्ण सिस्टम की जांच की।संचालकों को निर्देश दिए की राज्य सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित मेन्यू के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने एवं प्रत्येक लाभार्थी को निर्धारित मापदंड के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाए।

*गोयला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण*
जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने मंगलवार को ग्राम पंचायत गोयला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कक्षों में जाकर व्यवस्थाएं देखी। पंजीकरण, टीकाकरण, दवा वितरण, स्टोर, लैब, लेबर रूम, शौचालय सभी जगह जाकर निरीक्षण किया और सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रभारी को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से ध्यान रखकर व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!