Dark Mode
चुनाव के लिए जिला चुनाव प्रबंध समिति घोषित

चुनाव के लिए जिला चुनाव प्रबंध समिति घोषित

सीकर। भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए जिला चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा की है। समिति में जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी होंगे। समिति विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रबंधन का काम देखेगी। समिति में सीकर जिला प्रवासी प्रभारी पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ व यूपी से राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह होंगे। समिति में डॉ. बलवंत सिंह चिराणा को चुनाव प्रबंधन प्रभारी, रामसिंह पिपराली, नवरंग चौधरी व नंदलाल शर्मा बूथ प्रबंधन प्रभारी, एडवोकेट निर्मल शर्मा, डॉ. कमल सिखवाल व बलदेव सिंह खंडेला विधि एवं प्रशासनिक प्रमुख, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती व हरिराम रणवां जिला विस्तारक पालक, हरि बियाणाी कोषाध्यक्ष, सुरेश अग्रवाल व जयपाल गढ़वाल कार्यालय प्रभारी, नेमीचंद कुमावत, प्रभुसिंह सेवद व किशोर पारीक वरिष्ठ नागरिक (80+मतदाता) दिव्यांग प्रमुख, भंवरलाल वर्मा कार्यक्रम एवं अभियान प्रमुख, श्रीकुमार लखोटिया व मधूसुदन भिंडा प्रवास प्रमुख (सभा, रैली, बैठक), संजय सैनी व ओमप्रकाश बिजारणियां प्रचार-प्रसार प्रमुख, जितेंद्र माथुर व प्रकाश दाधीच मीडिया प्रमुख, विष्णु काबरा व मयंक जोशी सोशल मीडिया प्रमुख, शालिनी माथुर आईटी प्रमुख, भजनलाल रोलण, भंवरप्रकाश शर्मा व सत्यप्रकाश सैनी यातायात, आवास व भोजन प्रमुख, राजेश रोलण लाभार्थी संपर्क प्रमुख (पुरूष), नीलम मिश्रा को लाभार्थी संपर्क प्रमुख (महिला) व अर्जुन घासोलिया व तुलसी अग्रवाल को सामाजिक वर्ग संपर्क प्रमुख के पद पर नियुक्त किया है। इसी प्रकार छोटी बैठक व श्रेणी अभियान प्रमुख भी तय किये हैं। इनमें स्वदेश शर्मा को युवा, अनिता शर्मा महिला, राधेश्याम कुमावत ओबीसी, ताराचंद धायल किसान, महेश मेघवाल अनुसूचित जाति, पूर्णमल मीणा अनुसूचित जनजाति, सुबेदार मुस्ताक खान अल्पसंख्यक, अशोक चौधरी प्रभारी मतदाता, निश्चय जीनगर नवमतदाता व जगदीश कुमावत को श्रम योगी वर्ग के लिए नियुक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!