Dark Mode
केलवाड़ा में बुजुर्ग महिला से लूट के बाद हत्या

केलवाड़ा में बुजुर्ग महिला से लूट के बाद हत्या

राजसमंद। राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या और शव जलाने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने लूट के इरादे से पहले महिला की हत्या की। इसके बाद वारदात को हादसा दिखाने के लिए गैस सिलेंडर की पाइप काटकर आग लगा दी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। केलवाड़ा थाना अधिकारी मनमंथ आढा ने बताया- 13 अप्रैल की सुबह थाना क्षेत्र के बुजड़ा की भागल, बनोकड़ा में प्रताबीबाई (65) पत्नी देवसिंह खरवड़ राजपूत का अधजला शव उसके घर में मिला था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां करीब 50 प्रतिशत जला हुआ शव बरामद हुआ।


सुबह महिला के घर से नहीं निकलने पर हुआ संदेह
बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। जबकि उसके परिजन पास ही दूसरे मकान में रहते थे। सुबह घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। इस पर लोग जब घर में पहुंचे तो महिला का अधजला शव मिला। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या के साथ लूट की आशंका जताई थी। परिजनों ने बताया कि महिला के गले से सोने का हार और कानों के टॉप्स गायब थे। हालांकि बाकी के आभूषण घर में ही सुरक्षित मिले। थाना अधिकारी ने बताया- घटना को देखते हुए एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके का निरीक्षण कर सैंपल लिए। वहीं मृतका के बेटे किशनसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर सादड़ा निवासी मोती सिंह (49) को गिरफ्तार किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!