Dark Mode
ईएलसी के माध्यम से आयोजित हुए निर्वाचन साक्षरता उत्सव

ईएलसी के माध्यम से आयोजित हुए निर्वाचन साक्षरता उत्सव

चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में मती मोहिनी देवी गौरीदत्त सिंगी सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में मंगलवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में निर्वाचन साक्षरता उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सरिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नोडल प्रभारी मीनू जलंधरा के नेतृत्व में विद्यालय में ईएलसी के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मतदान के अधिकार एवं उसके महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। उन्होंने छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका समझाई तथा उन्हें सक्रिय रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेमेंटो, दुपट्टा आदि देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सोमवार का जिले के बीदसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूंकर ईएलसी क्लब के माध्यम से इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाषण, पोस्टर, रंगोली एवं निर्वाचन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुई तथा विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता नाटक के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया। अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। ईएलसी प्रभारी संदीप कुमार शर्मा ने क्लब की गतिविधियों में उपलब्धियां की जानकारी दी। इस दौरान अंबिका चौधरी, संदीप कुमार शर्मा, सुखदेव स्वामी, ईश्वर सिंह, बुद्धमल मेघवाल, रुपाराम भामू, कुशलनाथ सिद्ध, रामनिवास भामू, मांगीलाल भामू, दूलनाथ सिद्ध, जितेंद्र भामू, पूनम यादव, ओमप्रकाश, धर्मचंद, गोपीचंद ,अनीता ,दीपचंद, संजय नाई, हर्षित गर्ग, रचना, किरण, गोपाल खेरिया, रजनीश आर्य आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!