Dark Mode
बाबा की 11 वीं पद यात्रा को लेकर भारी उत्साह

बाबा की 11 वीं पद यात्रा को लेकर भारी उत्साह

भुसावर . भुसावर से 13 जुलाई को हलैना नरेश खाटूश्याम बाबा के लिए आयोजित होने वाली 11 वीं विशाल निशान यात्रा को लेकर श्याम भक्तों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। श्याम भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि हलैना में विराजमान खाटूश्याम बाबा की आगामी 13 जुलाई को 11 वीं विशाल निशान यात्रा कस्बा भुसावर से प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम का आगाज ठाकुर गणेश मन्दिर पर गणपति निमंत्रण के साथ किया गया है। श्याम भक्तों ने बताया कि कस्बा भुसावर के बस स्टैण्ड स्थित रातवाले हनुमान मन्दिर से निशान यात्रा 13 जुलाई को प्रातः 9 बजे शुरू होगी। जो कस्बा भुसावर में नगर भ्रमण करवाते हुए गणेश मन्दिर पहुॅचेगी और हलैना के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं हलैना पहुॅचने के बाद श्याम रसोई का भक्तों द्वारा आनन्द लिया जायेगा। कार्यक्रम का समापन भजन संध्या के साथ होगा। उक्त यात्रा में छप्पनभोग, अखण्ड ज्योति, इत्र वर्षा, पुष्पवर्षा, मनमोहक झांकी एवं बाबा का आलोकिक श्रृंगार आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!