एवरेस्ट विजेता दलीप सिंह शेखावत पिलानी में
पिलानी . कस्बे के समर्पित शिक्षक, पर्वतारोही और अल्ट्रा धावक दलीप सिंह शेखावत ने 2019 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई, सहारा रेगिस्तान की प्रचंड गर्मी में 250 किमी की अल्ट्रा-मैराथन , अमेज़ॅन के भयंकर जंगलों में 230 किमी की एक और अल्ट्रा-मैराथन सहित अनेक जोखिमपूर्ण साहसिक गतिविधियों को पूर्ण कर चुके हैं।शेखावत को कनाडा के महात्मा गांधी सेंटर द्वारा सामुदायिक सेवा पुरस्कार तथा विधान भवन में क्वींस प्लैटिनम जुबली पदक प्राप्त हुआ। अब तक शेखावत 17 पर्वत चोटियों पर चढ़ चुके हैं और 35 से अधिक अल्ट्रा मैराथन दौड़ चुके हैं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पिलानी सेवा केंद्र प्रभारी बीके स्वाति बहन ने बताया कि युवा प्रभाग द्वारा पिलानी के सेवा केंद्र में युवाओं को अपनी शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाने तथा नशे एवं सोशल मीडिया से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को पहचान कर उसे सकारात्मक दिशा देने हेतु युवाओं को प्रेरित करने के लिए 19 जुलाई 2023 को सांयकाल 5 बजे कार्यक्रम रखा गया है।