महाविद्यालय में फागोत्सव रंग बरसे का आयोजन
सीकर। सोभासरिया महाविद्यालय में होली के शुभ अवसर पर विज्ञान विभाग द्वारा रंग बरसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, डीन अकादमिक डॉ. राजेश त्रिपाठी, डीन स्किल्स डॉ. राजेश गौड़ व उप प्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल ने किया। ग्रुप प्राचार्य डॉ. सोलंकी ने छात्रों को जीवन में रंगों का महत्व बताते हुए विभाग द्वारा तैयार किए गए हर्बल रंगों के लिए विभाग की प्रशंसा की। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. गर्ग ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ कला व संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। छात्रों ने इस अवसर पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी एवं हर्बल रंगों से होली खेलने का आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. कोमल लता नागपाल, डॉ. विकास बहादुर सक्सेना, दीपेश भारद्वाज, ज्योति शर्मा, पायल स्वामी एवं अन्य समस्त महाविद्यालय व्याख्याता उपस्थित रहे।