Dark Mode
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मण्डी गेट पर ताला जड़कर जताया विरोध

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मण्डी गेट पर ताला जड़कर जताया विरोध

लालसोट .  क्षेत्र के सवाईमाधोपुर रोड़ पर स्थित कृषि उपज मण्डी में गुरुवार को आसपास क्षेत्र के किसान अपनी फसल बेचने को लेकर कृषि मण्डी पहुंचे जहां क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा फसल नहीं खरीदने से नाराज़ होकर सैकड़ों की तादाद में किसानों ने अपने वाहनों को मण्डी गेट के बाहर खड़ा करते मण्डी गेट पर ताला जड़कर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते सवाईमाधोपुर रोड़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसके चलते जाम की स्थिति खड़ी हो गई। जहां घटना की सुचना पर थानाधिकारी नाथूलाल मीना पुलिस जाप्ते के घटनास्थल पर पहुंचे किसानों को समझाइश करने लगे पर किसान समझने को तैयार नहीं हुए।जिस पर कुछ देर बाद ही तहसीलदार मदनलाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल एवं मण्डी सचिव बलवीर सिंह मीणा भी धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को समझाइश करने लगे जहां भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष ख्याली प्रसाद मीणा, एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद स्वामी ने बताया कि क़रीब आठ सो किसान फोन करके अपना माल बेचने के लिए आए और यहां लेवी के द्वारा माल की खरीद नहीं करने एवं मण्डी परिसर में बनाए गए डोम में किसानों की फसल नहीं रखकर व्यापारियों की फसल रखीं जा रही है डोम में इससे नाराज़ होकर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ताला जड़कर विरोध जताया। वहीं मीणा ने बताया कि लेवी पर पहले बारदाना नहीं होने की कहकर फसल की खरीद नहीं की गई और अब बारदाना आने के बाद भी क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा फसल की खरीद नहीं की जा रही। क़रीब दो घंटे तक चले किसानों के विरोध के बाद थानाधिकारी नाथूलाल मीना एवं पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल तहसीलदार मदनलाल मीणा की समझाइश पर किसानों ने मण्डी गेट का ताला। वहीं कृषि मण्डी सचिव बलवीर सिंह मीणा ने बताया कि डोम में रखे माल को खाली करने को लेकर व्यापारियों को तीन दिन का समय देकर नोटिस जारी किया गया है। वहीं क्रय विक्रय सहकारी समिति को भी किसानों की फसल खरीदने के लिए निर्देशित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!