Dark Mode
जिला बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी

जिला बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी

 
सूरतगढ़  .  जिला बनाओ मांग के समर्थन में शहर के महाराणा प्रताप चौक पर आंदोलन निरंतर जारी है। आंदोलन के  23 वे
हरबक्श कौर बराड़ नेत्री आम आदमी पार्टी का अनशन ट्रॉमा सेंटर में दसवे दिन व विनोद घिंटाला का अनशन छठे दिन भी जारी रहा। निजी शिक्षण संस्थान संघ की ओर से बख्तावरपुरा से कालूराम एवं बीरमाना से राधा कृष्ण क्रमिक अनशन पर बैठे |
 स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में पूर्व पीसीसी सदस्य हनुमान मील की ओर से प्रतिदिन एक कांग्रेसी पदाधिकारी एवं चार कांग्रेस कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठने की घोषणा के क्रम में पांच कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी हनुमान मील पूर्व पीसीसी सदस्य , गिरधारी स्वामी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजियासर, पूर्व सरपंच मुखराम खिलेरी , चंद्रपाल कस्वा जानकीदास वाला , राजेश भादू, क्रमिक अनशन पर बैठे | सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति अध्यक्ष विष्णु शर्मा ,प्रवक्ता का.मदन ओझा, किशोर गाबा शिक्षाविद डॉ सचिन जेटली कन्हैया लाल पारीक जितेंद्र शर्मा ने फूल माला पहनाकर अनशन कारियों का सम्मान किया |
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान स्टीयरिंग कमेटी की बैठक गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में आयोजित हुई जिसमें उपस्थित सूरतगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अपनी पार्टियों से ऊपर उठकर सर्वदलीय एकता प्रदर्शित करते हुए निर्णय लिये | बैठक में विचार मंथन के पश्चात जयपुर में मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग के समर्थन में बात रखने हेतु अति शीघ्र सर्वदलीय सर्व समाज का प्रतिनिधिमंडल बनाकर जयपुर जाने का निर्णय लिया गया | बैठक में पूर्व विधायक गंगाजल मील, अशोक नागपाल, पीसीसी सदस्य परसराम भाटिया, पूर्व पीसीसी सदस्य हनुमान मील , सूरतगढ़ जिला बनाओ समिति अध्यक्ष विष्णु शर्मा ,प्रवक्ता कामरेड मदन ओझा, शिक्षाविद डॉ सचिन जेतली , चेयरमैन ओम प्रकाश कालवा, पूर्व चेयरमैन आरती शर्मा, पूजा छाबड़ा , बलराम वर्मा,  सुनील छाबड़ा ,कामरेड लक्ष्मण शर्मा ,सखी मोहम्मद जयप्रकाश सरावगी, शक्ति सिंह भाटी ,रामू छिंपा ,महावीर भोजक, ओम सोमानी इत्यादि ने विचार एवं सुझाव देते हुए सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के बैनर तले सांझा कार्यक्रम बनाने की बात कही तथा अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन को प्रगति प्रदान करने के सुझाव दिए |
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के आग्रह पर मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लोगों ने सूरतगढ़ जिला बनाओ के कमेंट कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय से सूरतगढ़ को जिला बनाने की अपील की

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!