Dark Mode
संपत्ति विवाद में बाप ने ली बेटे की जान, गला दबाकर थाने पहुंचा आरोपी

संपत्ति विवाद में बाप ने ली बेटे की जान, गला दबाकर थाने पहुंचा आरोपी

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में संपत्ति विवाद के चलते एक कलुयगी पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता ने थाने जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने एफएसएल की टीम मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। यह घटना भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके के गुलाल कुंड की है। जानकारी के अनुसार, मथुरा गेट थाना इलाके के गुलाल कुंड निवासी विपिन भरतपुर के सेटेलाइट अस्पताल में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करता था। विपिन के पिता लाला राम, उसके दोनों भाइयों का विपिन से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विपिन के घरवाले चाहते थे कि वह घर को छोड़कर चला जाए। 15 दिन पहले विपिन की पत्नी ममता अपने पीहर गई हुई थी।

पिता ने ही की बेटे की हत्या…
शनिवार को फिर से विपिन और उसके पिता लाला राम के बीच प्रोपर्टी को लेकर विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि पिता लालाराम ने अपने बेटे विपिन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लालाराम थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जब घटना के बारे में पुलिस को पता लगा तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया और सभी सबूत जुटाए गए। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। विपिन की पत्नी ममता शर्मा की तरफ शिकायत दी गई है।

पुलिस ने बताया गृह क्लेश हत्या की वजह…
मथुरा गेट थाना अधिकारी रामनाथ ने बताया कि शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची विपिन का शव बेड पर पड़ा हुआ था। बाद में पता लगा कि पिता लाला राम ने ही बेटे की हत्या की है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के कारण गृह क्लेश बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक के साले यतेंद्र ने बताया कि उसकी बहन ममता (32) निवासी सेथरा गांव की शादी गुलाल कुंड के रहने वाले विपिन (35) से हुई थी। मृतक विपिन के दो बेटे है। बड़े का नाम आयुष्मान (7) और छोटा ह्रदय (5) है। वहीं मृतक विपिन के दो छोटे भाई हैं। विपिन से छोटा भाई दीनदयाल सरकारी टीचर है और सबसे छोटा भाई सोनू पढ़ाई कर रहा है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!