Dark Mode
जमीनी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, जानलेवा हमला करने पर मामला दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, जानलेवा हमला करने पर मामला दर्ज

जमवारामगढ़। जमीनी विवाद को लेकर गुरूवार को दोसा मनोहरपुर हाईवे पर आंधी थाने के समीप दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद आंधी थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले की जानकारी कर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। उसके बाद वीडियो में लाठी डंडों से मार खाते हुए युवक ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना आंधी से थोड़ी दूर दौसा - मनोहरपुर हाइवे पर जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े का वीडियो वायरल हुआ। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया के जरिये हर किसी के मोबाइल तक पहुंच गया। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक पर कर कार चढ़ाते हुए नजर आ रहा था। वीडियो में हमला करने वाले ने थोड़ी देर बाद कार को रोक कर उसने कार से लाठी निकाल कर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके अलावा वीडियो में लोग एक दूसरे पर पत्थर बरसाते नजर आए। वीडियो की जानकारी पुलिस को लगी तो उसने दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलवाया। थाने में
उपस्थित होने पर गुलाब खां वल्द मि खां निवासी आंधी ने अजहरुद्दीन, नदीम खान व सम्मद खां
के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!