Dark Mode
असम में पांच अवैध बांग्लादेशी प्रवासी पकड़े गए

असम में पांच अवैध बांग्लादेशी प्रवासी पकड़े गए

असम पुलिस ने बांग्लादेश से आए पांच अवैध प्रवासियों को पकड़कर उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि इन अवैध प्रवासियों को भारत-बांग्लादेश सीमा के किस सेक्टर से पकड़ा गया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता दिखाते हुए असम पुलिस ने पांच अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ लिया, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे थे और उन्हें सीमा पार वापस भेज दिया। जिन लोगों को पकड़ा गया, उनकी पहचान डुडू मिया चकदर, अनुवर हुसैन, इमरान हसन, मोहम्मद महबूब और नाहर बेगम के तौर पर की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!