भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस आज
टोंक। भारत विकास परिषद की स्थापना के 10 जुलाई सोमवार को 60 वर्ष को पूर्ण होने पर सोमवार से सप्ताह भर वृ़क्षारोपण किया जायेगा। सचिव रमेश काला ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा टोंक द्वारा परिषद के स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रात: 11 बजे सिविल लाइंस स्थित शिवालय परिसर में बिल्व वृक्ष के पौधों का पौधारोपण किया जावेगा। साथ ही शहर में स्थित सभी शिवालयों में आगामी एक सप्ताह तक बिल्व वृक्ष का पौधारोपण का कार्यक्रम किया जावेगा। उन्होने बताया कि बिल्व के पौधे समाजसेवी धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराए जायेंगें। सोमवार को ही सांय 4 बजे विवेकानंद सी. से. स्कूल टोंक में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।