Dark Mode
शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोप में ठाणे के शैक्षणिक संस्थान का संस्थापक गिरफ्तार

शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोप में ठाणे के शैक्षणिक संस्थान का संस्थापक गिरफ्तार

ठाणे शहर के एक शैक्षणिक संस्थान के 54 वर्षीय संस्थापक को एक शिक्षिका से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गुलजारीलाल फडतारे ने बताया कि आरोपी रमेशचंद्र शोभनाथ मिश्रा को बृहस्पतिवार रात हिरासत में लिया गया। अपनी शिकायत में 42 वर्षीय शिक्षिका ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उसे नौकरी दिलाने के लिए उससे 6 लाख रुपये लिए थे और 2015 से ही उसा यौन उत्पीड़न कर रहा था। मिश्रा ने उसे स्थायी नौकरी देने का वादा भी किया था।अधिकारी के बताया कि पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क तब किया जब हाल ही में मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ अन्य शिक्षिकाओं की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!