निशुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर कल
सरदारशहर। लायंस क्लब डायमंड, शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर एवं अंधता नियंत्रण समिती जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्व. बजरंगलाल, स्व.लूणीदेवी एवं स्व.रतनीदेवी निर्वाण की पुण्य स्मृति में लायन महेंद्र निर्वाण, लायन डॉ. अरुण निर्वाण एवं लायन एडवोकेट अनिल निर्वाण के सौजन्य से 09 जुलाई रविवार को अर्जुन क्लब राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशाल मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर और चश्मा वितरण का आयोजन किया जाएगा। जिसके प्रचार के लिए गांवों में प्रचार रथ को लायन महेंद्र निर्वाण, डा.पूनमचंद भाटी, अनिल गोयल एवं मुबारक तुगलक ने रवाना किया। मीडिया प्रभारी डॉ.दीप्ति भारद्वाज ने बताया की शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ मोतियाबिंद रोगियों की जांच करेंगे एवं जिन 75 रोगियों के गत माह मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए थे उन रोगियों को नेत्र जांच के बाद चश्मा वितरित किया जाएगा।चयनित रोगियों को बस द्वारा जयपुर अस्पताल ले जाया जाएगा, जिनका लेंस प्रत्यारोपण जयपुर शंकरा आई हॉस्पिटल में विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को छुट्टी देकर बस द्वारा सरदारशहर छोड़ा जाएगा। रोगियों की सभी जांचें, ऑपरेशन, दवाई, लेंस और जयपुर आना जाना आदि पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा ।