Dark Mode
एक बार फिर गांधी दंपती सम्मानित

एक बार फिर गांधी दंपती सम्मानित

अजमेर. लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग 4 के संभागीय अधिवेशन रश्मि - 2023 में गांधी दंपती डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी एवम् लायन आभा गांधी को अवार्ड से नवाजा गया । पंचशील में एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन कुलभूषण मित्तल, इंदौर, पूर्व मल्टीपल काउंसिल सेकेट्री लायन सतीश बंसल , पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, उपप्रांतपाल लायन संजीव जैन, संभागीय अध्यक्ष लायन कमल शर्मा ने लायन राजेंद्र गांधी को लायंस मार्केटिंग के लिए बेहतरीन कार्य करते हुए छवि निर्माण के लिए आउटस्टेटिंग अवार्ड प्रदान किया । इसी तरह स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन आभा गांधी को महिला सशक्तिकरण एवम् स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के लिए कार्य करने पर आउटस्टैंडिंग एवम् एक्सीलेंट अवार्ड प्रदान किया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!