Dark Mode
गणेश चतुर्थी मेला आज

गणेश चतुर्थी मेला आज

डीडवाना। शहर के दोजराज गणेश मन्दिर में 19 सितम्बर मंगलवार को गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है भगवान गणेश को 201 किलो मोदक का भोग लगाया जायेगा। मन्दिर पुजारी रामावतार दाधीच द्वारा दोपहर 12 बजे विशेष श्रृंगार के साथ रिद्धी-सिद्धी सहित भगवान गणेश की महाआरती की जायेगी। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जायेगा ।शाम को सुविख्यात लोक कलाकारों द्वारा लोक कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया जायेगा तथा सजीव मनमोहक व आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएगी। रात्रि को प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्यां व जागरण का कार्यक्रम होगा। मेले की तैयारियो में ट्रस्टी चन्द्रप्रकाश गौड़, अनिल छितरका, श्रवण दलाल, मनोज ध्यावाला, राजेन्द्र प्रसाद पटवारी, सुरेश अग्रवाल, लोकेश पुरोहित, बजरंग झवंर, ओमप्रकाश गोयल, लक्ष्मीनारायण ध्यावाला, सुरेश सोनी, मगनीराम रूवटिया, कमल वर्मा, आत्माराम छितरका, सागरमल गौड़, संजय गौड़, देवेश प्रजापत, नवरतन गौड़, तरूण वर्मा, मिहिर ध्यावाला, लक्की प्रजापत, भव्य ध्यावाला, पुलकित सेन, कार्तिक गौड़, यशवर्धन प्रजापत, मनीष पटवारी व ऋषिराज दाधीच तैयारियों में लगे हुए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!