Dark Mode
महाराष्ट्र के पालघर में बच्ची का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

महाराष्ट्र के पालघर में बच्ची का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार तड़के एक पहाड़ी पर छह साल की बच्ची का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह यह पता नहीं चल पाया है कि बच्ची की मौत कैसे हुई और पेल्हार पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके की रहने वाली बच्ची पहाड़ी पर कैसे पहुंची।पेल्हार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शव तड़के करीब साढ़े चार बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिला। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की पहचान कर ली गई है और उसके माता-पिता का पता लगा लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!