असुरों का संहार कर सदगुणों का निर्माण करती हैं देवियां : बी के संस्कृति बहन
बयाना। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उप सेवा केंद्र वैर की ओर से दूसरे दिन भी चैतन्य नौ देवियों की झांकी का आयोजन रांगेय राघव के प्राचार्य भ्रा. बाल कृष्ण शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं वैर उपसेवा केंद्र प्रभारी बहन गीता की अध्यक्षता में बड़े ही भव्य रूप में मनाया गया l
सर्वप्रथम चैतन्य देवियों की झांकी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांघेय राघव कॉलेज प्राचार्य भ्रा. बाल कृष्ण शर्मा ने सपत्नीक आरती की इसके अलावा सिद्ध हनुमान जी मंदिर के पुजारी भ्राता भोला शर्मा, ब्र कु गीता बहन ब्र. कु.संस्कृति बहन ,ब्र. कु. अनिल भाई के द्वारा आरती कर अर्चना की गई।
तत्पश्चात बहनों ने उपस्थित अतिथियों का तिलक, बैज लगाकर तथा पटका पहनाकर स्वागत किया ।अतिथियों ने चैतन्य देवियों के आध्यात्मिक रहस्य को बताकर बुराइयों को छोड़ सदमार्ग पर चलने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्षता कर रही बहन गीता ने कहा कि देवियों को सदा शेर पर सवार दिखाते हैं जो निडरता का प्रतीक हैं l उन्हें किसी का भी डर नहीं होता है शिव शक्ति कहा जाता है अर्थात वो शिव से शक्ति लेकर असुरों का संहार करती हैं दुर्गुणों का विनाश करती है l
अंत में समापन आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया l
इस शुभ अवसर पर आशी, इंजल, तन्नू , नंदनी, पूजा, कोमल सहित सैकड़ो भक्तों ने दर्शन लाभ लिया l