Dark Mode
शिक्षाविद्धो का मिला सानिध्य

शिक्षाविद्धो का मिला सानिध्य

सवाई माधोपुर। आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरदा में नो बैग डे के अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करने , उनमें आत्मविश्वास भरने , शिक्षा के प्रति ललक पैदा करने , नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित करने तथा लोकतंत्र के महोत्सव का महत्व विद्यार्थियों को बताने के उद्देश्य से , राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के महत्व बताने हेतु विशिष्ट जनों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया । रामजीलाल जी बैरवा सेवानिवृत प्राचार्य , बृजेश जी शर्मा सेवानिवृत्ति इंजीनियर , दिनेश कुमार जी फार्मासिस्ट , राधेश्याम जी महावर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक , बाबूलाल जी बैरवा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरिशंकर जी वर्मा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विशिष्ट जनों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया ।इस अवसर पर संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया ।अपने उद्बोधन में रामजीलाल जी बैरवा प्राचार्य जी ने विद्यार्थियों को अपने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए शिक्षा का महत्व पर प्रकाश डाला । शिक्षा जीवन में बहुत जरूरी है शिक्षा के बिना मानव जीवन अर्थपूर्ण नहीं होता है । लोकतंत्र के महोत्सव 25 नवंबर को सभी जो 18 वर्ष के हो चुके हैं एवं अपने माता-पिताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करना हमारा काम होना चाहिए ।इस दिन आप अपने माता-पिताओं को यह बात बताएं कि कितना ही आवश्यक काम क्यों ना हो मतदान करने अवश्य जाएं । उद्बोधन की कड़ी में बृजेश जी शर्मा सीनियर इंजीनियर नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ने माता-पिता प्रथम गुरु होते हैं हमें उनका आदर और सम्मान करना चाहिए । हमारा फर्ज होता है कि हम उनका आदर करें सत्कार करें सम्मान करें और उनकी आज्ञा का पालन करें । हरिशंकर जी वर्मा प्रधानाध्यापक ने अपने उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा पांच ,छ: ,सात ,आठ में जो भी बालक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होगा उसे ₹101 का नकद पुरस्कार और एक पेन मेरी ओर से दिया जाएगा । खूब मेहनत करें और प्रयास करें कि मैं प्रथम श्रेणी में आऊंगा । उद्बोधन की कड़ी में राधेश्याम जी महावर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अध्ययन करते समय छोटे-छोटे खंड करके उन्हें याद करना चाहिए । हम जितना अभ्यास करते हैं उतना ही हमारा ज्ञान परिपक्व होता जाता है । प्रधानाध्यापक बाबूलाल जी बेरवा ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि हमें पढ़ाई क्यों करनी चाहिए , इस बात को हमें समझने की बहुत आवश्यकता है , हमें पढ़ाई हमारे जीवन को संवारने , माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए हमें पढ़ाई करने की आवश्यकता है ।बैठक का संचालन संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने किया ।अंत में सभी विशिष्ट जनों अतिथियों का कैलाश सिसोदिया ने बहुत-बहुत हार्दिक आभार और धन्यवाद दिया और आगे भी इसी तरह आपका विद्यालय में सहयोग बना रहे इस हेतु उनसे आग्रह किया गया ।इस अवसर पर रमेश चंद गुप्ता , मनोज कुमार शर्मा ,मती ममता मीना ,बालमुकुंद जी , आशाराम जी बैठक में उपस्थित है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!