Dark Mode
बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में सरकार नाकाम:-भूतड़ा

बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में सरकार नाकाम:-भूतड़ा

आज जिले के उपखंडों पर बिजली व पानी को लेकर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन:-भूतड़ा

ब्यावर.  राजस्थान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन पानी, बिजली जैसे विषयों को लेकर त्राहीमाम-त्राहीमाम है और सरकार कैम्पों में करोड़ों रुपये खर्च कर राहत का पिटारा खोल ढ़िढोरा पिट रही है जबकि जनता को राहत मिलने की बजाय आहत किया जा रहा है। एक हाथ से दे रही है तो दो हाथ से ले रही है यह उदगार भाजपा अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने जिले की वर्चुवल बैठक में देते कहा कि इसलिये 18 मई को जिले के सभी उपखंडों पर धरना, प्रदर्शन व ज्ञापन देकर गूंगी, बहरी सरकार के संज्ञान में लाया जायेगा।
भूतड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में आमजन से वादा किया था कि बिजली के दाम नही बढ़ाएंगे किंतु साढ़े चार वर्ष में 11 बार से अधिक बार दर बढ़ाकर आमजन की हालत पतली कर दी है। अब कैम्पों में राहत के नाम पर करोड़ो रुपये की बर्बादी कर इसकि वसूली जनता से फिर एक बार फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 52 पैसे प्रति यूनिट का करंट लगाकर  जनता को राहत दे रही है या आहत कर रही है।इस करंट से सभी उपभोक्ताओं को 300 से 2000 रुपये तक भार आना सुनिश्चित है।
 
भूतड़ा ने कहा कि राजस्थान सरकार के कुप्रबंधन के कारण बिजली का संकट प्रदेश में पैदा कर महंगी बिजली खरीद कर अपने चहेतों को फायदा पहुचाया जा रहा है तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी में कटौती की मार से जनता परेशान तो उद्योग धंधे चोपट हो रहे है। पेयजल की भारी किल्लत हो रही है लेकिन सरकार बिजली व पानी मे जबरदस्त भष्टाचार कर जनता के अरमानों पर डाका डाल रही है। इन विषयों को लेकर आगामी दिनो मे फिर सड़को पर उतरना होगा। भूतड़ा ने कहा कि 18 मई को सम्पूर्ण जिले के विधानसभाओ के उपखण्ड पर बिजली, पानी व स्थानीय समस्याओं को लेकर धरना, प्रदर्शन व ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को देकर संज्ञान में लाएंगे। जिला महामंत्री पवन जैन ने बताया कि 18 मई के प्रदर्शन हेतु विधानसभा अनुसार जिम्मेदारियां देते हुए रणनीति बनाई। बैठक में विधायक सुरेशसिंह रावत, पुखराज पहाड़िया, वीरेन्द्रसिंह कानावत, जीतमल प्रजापत, रायचन्द बागड़ी, राजेन्द्र विनाइकिया, नरेन्द्रसिंह चुंडावत, मुकेश कंवर, वीरभद्र राठौड़, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, दिनेश नायक, अर्जुन नलिया, मेहन्द्रसिंह मझेवला, राजेन्द्र महावर आदि ने संबोधित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!