Dark Mode
विश्व हिन्दी दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई

विश्व हिन्दी दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्व हिन्दी दिवस (10 जनवरी) पर बधाई और शुभकामना दी है। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि हिन्दी भाषा नहीं बल्कि संस्कृति है। यह जन-जन की भाषा है। उन्होंने दुनिया के कोने-कोने में फैले हिंदी भाषियों से अपने घर-परिवार में इसका अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हिंदी को आधुनिक तकनीक के जरिए भावी पीढ़ी के लिए उपयोगी बनाते हुए इसके प्रसार में संवाहक बने।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!