Dark Mode
मेघालय में पांच दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का पूर्वानुमान

मेघालय में पांच दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को मेघालय में अगले पांच दिनों में भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चक्रवात रेमल के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बृहस्पतिवार को केरल के तटीय इलाकों और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दी, जो मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक दिन पहले था।

आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज मेघालय सहित पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया।” पिछले कुछ दिनों में चक्रवात ने हिमालयी राज्य में तबाही मचाई, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि 271 गांवों में करीब 5,619 लोग प्रभावित हुए हैं। राजस्व और आपदा मंत्री किरमेन शायला ने कहा कि चक्रवात के बाद पिछले दो दिनों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 910 घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि तत्काल राहत के लिए कुल 19.85 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!