Dark Mode
गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी पर नकेल कसी, 17,000 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट्स ब्लॉक किए

गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी पर नकेल कसी, 17,000 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट्स ब्लॉक किए

देश में सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय समय समय पर कई सख्त कदम उठाता रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक और कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डिजिटल गिरफ्तारी धोखाधड़ी पर नकेल कसने के उद्देश्य से देश में जारी 17,000 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। ये सभी अकाउंट कथित तौर पर साइबर घोटाले से जुड़े हुए थे। मूल रूप से ये अकाउंट कंबोडिया, म्यांमार, लाओस और थाईलैंड जैसे देशों से जुड़े हुए थे। बता दें कि यहां धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए है। सूत्रों की मानें तो इनमें से अधिकतर अकाउंट कंबोडिया, म्यांमार, लाओस और थाईलैंड जैसे देशों में थे। यहां कथित तौर पर उनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था। गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने ये कार्रवाई की है। ये एक्शन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीड़ितों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के आधार पर हुआ है। गृह मंत्रालय ने शिकायतें मिलने के बाद इसकी समीक्षा की है। जांच के बाद संदिग्ध खातों की पहचान की गई है। गृह मंत्रालय ने व्हाट्सएप को इन संदिग्ध नंबरों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक धोखेबाज ज्यादातर कंबोडिया में चीनी कैसीनो में स्थित कॉल सेंटरों से काम करते हैं। जांच में यह भी पता चला है कि किस तरह मानव तस्कर भारतीय नागरिकों को नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया ले आते हैं और फिर उन्हें ऑनलाइन वित्तीय घोटाले और साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया जाता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!