बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान
नवलगढ़. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा उपरांत विजय उत्सव मनाया गया । बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता रीछपाल सूबेदार ने की ,मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह सैनी ,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवलगढ़ रहे । प्रधानाचार्य अशोक कुमार जांगिड़ ने बताया कि 12वीं कक्षा में 46 विद्यार्थियों में से 39 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, निशा सैनी 94% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अनुष्का सैनी ने 92% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में 39 विद्यार्थियों में से 22 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। प्रिया सैनी पुत्री श्रवण कुमार सैनी ने 86 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
इस अवसर पर कैप्टन बजरंग लाल ,रामेश्वर सूबेदार, झाबरमल वर्मा, ताराचंद बुरडक सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे ,मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक मदनलाल ने किया। इसके उपरांत गांव में रैली निकाली गई ,जिसकी महावीर इंटरनेशनल के सेक्रेटरी मुरली मनोहर चोबदार, उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ,ज्वाइंट सेक्रेट्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर पंवार ने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।