Dark Mode
वॉर 2 से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ लीक

वॉर 2 से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ लीक

निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, जिसकी वजह है फिल्म में दो दमदार हीरो का एकसाथ होना। इस फिल्म में ऋतिक रोशन हीरो को किरदार निभाएंगे, जबकि जूनियर एनटीआर विलेन के रोल से तहलका मचाते नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 'वॉर 2' बनने की जब से बात शुरू हुई है, तभी से फैंस इसकी हर एक जानकारी पर अपनी नजर रखते हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही शुरू हुई है। अब फिल्म से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का लुक लीक हो गया है। जोकि सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है।

फिल्म की शूटिंग
फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक के अलावा जूनियर एनटीआर को देखकर फैंस की उत्सुकता दोगुनी हो गई है। क्योंकि फैंस ने यह कभी नहीं सोचा था कि कोई हीरो (जूनियर एनटीआर) विलेन का रोल भी निभा सकता है। सभी को यही लग रहा था कि फिल्म में दोनों ही हीरो के किरदार में नजर आएंगे। दोनों स्टार्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू की है। 'वॉर 2' में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। हाल ही में दोनों एक्टर्स ने कुछ एक्शन सीन्स शूट किए हैं। इसी बीच दोनों का लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गए है। इस फिल्म में ऋतिक और एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी धमाल मचाएंगी।

सेट से लीक हुआ लुक
जहां ऋतिक रोशन सेट पर सूट में नजर आए, वहीं जूनियर एनटीआर ब्लैक कार्गो और टी-शर्ट में दिखाई दिए। जूनियर एनटीआर फिल्म में खूंखार विलेन बने हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुई इस तस्वीर में ऋतिक रोशन ब्लैक कॉफी या चाय पीते नजर आ रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर अभी-अभी शूटिंग के सेट पर पहुंचे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!