Dark Mode
लोकतंत्र पर किए गए प्रहार के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन शुक्रवार 22 दिसंबर को

लोकतंत्र पर किए गए प्रहार के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन शुक्रवार 22 दिसंबर को

सीकर। डाक बंगले से जिला कलेक्टरेट सीकर शुक्रवार, 22 दिसंबर  सुनीता गठाला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीकर ने बताया कि लोकतंत्र पर किए गए प्रहार के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन शुक्रवार, 22 दिसंबर को केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के लोकतंत्र पर प्रहार करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है जिसका उदाहरण इतिहास में नहीं मिलता है निर्लज्जता पूर्वक किया गया यह क्रत्य लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या है जिससे देश की संसद, लोकतंत्र की कब्रगाह में तब्दील हो गई है इंडिया एलायंस के दलों की दिल्ली में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है की एकता एवं ताकत के साथ इस कृत्य के विरुद्ध पूरे देश भर में 22 दिसंबर को 142 सांसदों के निलंबन तथा मोदी सरकार के लोकतंत्र पर किए गए प्रहार के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 22 दिसंबर 2023 को राजस्थान प्रदेश में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किये जा रहे प्रहार तथा सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। अत: सीकर जिले के सभी कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रधान, चेयरमैन,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य, पार्षद,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सेवादल के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, एनएसयूआई पदाधिकारी वह सभी इंडिया एलायंस के संगठनों से निवेदन है कल शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 को प्रात: 11:00 बजे डाक बंगले से रवाना होकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!