Dark Mode
जम्मू कश्मीर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक रोहिंग्या शरणार्थी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एक मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रोहिंग्या शरणार्थी की पहचान मंजूर आलम के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी ने बांग्लादेश के रास्ते रोहिंग्या महिलाओं की तस्करी की और रुपयों के एवज में केंद्र शासित प्रदेश में स्थानीय लोगों से उनकी शादी कराई।’’ उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!