Dark Mode
सुहाग दशमी पर की पति की लंबी उम्र की कामना

सुहाग दशमी पर की पति की लंबी उम्र की कामना

टोंक। शहर के बड़ा तख्ता जैन मंदिर में विगत 4 जुलाई से चल रहे 64 रिद्धि विधान मंडल में प्रतिदिन 64 रिद्धि विधान मंडल की पूजा-अर्चना बड़े भक्तिभाव से प्रतिदिन की जा रही है, जिसमें आचार्य सुनील सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका 105 सूत्रमति माताजी ससंघ के प्रतिदिन प्रवचन के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। सुहाग दशमी पर माताजी ने कहा कि हमें भौतिकवाद को छोडक़र आध्यात्मिक की राह पकडऩा चाहिए, सुगम दशमी पर्व  के उपलक्ष में उन्होंने महिलाओं को विशेष रूप से बताया कि महिलाओं को धर्म से जुडऩा चाहिए, साधु की आहार एवं साधु की वयावर्ती में समय पर उपस्थित रहना चाहिए, हमें चका चोक में  किट्टी पार्टियां छोडक़र हमें अपनी सारा कार्य ईश्वर के प्रति समर्पित होना चाहिए, माताजी ने कहा कि विधान बहुत ही अच्छे से एवं काफी लोग लाभ ले रहे हैं एवं सभी को समय के अनुकूल इसमें धर्म का लाभ लेना चाहिए। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि शनिवार को सुहाग दशमी पर्व पर 200 महिलाओं ने एक जैसी लहरिया साड़ी पहन कर विधान मंडल में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर महिलाओं ने सुहाग दशमी पर्व पर उपवास करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। विधान संयोजक पारस सर्राफ ने विधान में  नवदेवता, चौबीसों भगवान, सुहागदशमी व्रत पूजा की पूजा-अर्चना करके 100अघ्र्य समर्पित किए। इस मौके पर गायक कलाकार आशीष सर्राफ, विनोद सर्राफ, नेहा आडऱा, अंतिम मोदी, सुनील सर्राफ की मधुर वाणी एवं भक्तिमय माहौल से इंद्र इंद्राणियों ने भक्ति नृत्य जमकर किया।इस मौके पर समाज के रमेश गोटा, कमल आडऱा, रमेश काला, नवीन छामुनिया, मुकेश बोरदा, पप्पू नमक, नरेंद्र दाखिया एवं सुरेश मोदी आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!