Dark Mode
Faridabad में बदमाशों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को अगवा कर बुरी तरह से पीटा

Faridabad में बदमाशों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को अगवा कर बुरी तरह से पीटा

हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ बदमाशों ने 12 वीं कक्षा के एक छात्र को कथित रूप से अगवा कर बुरी तरह से पीटा। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश छात्र किशोर भारत को लहूलुहान हालत में पहलादपुर मोड़ के पास कच्चे रास्ते पर फेंक कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बल्लभगढ़ के सदर थाने के प्रभारी प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय भारत का आरोपी सागर से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था तथा पुरानी रंजिश के चलते आज भारत पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि इस बाबत उसकी मां ने शिकायत की है और घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!