सीएलसी के नवनिर्मित कैंपस तपोस्थली का उद्घाटन
सीकर। सीएलसी के नवनिर्मित कैंपस तपोस्थली का उद्घाटन गुरुवार 1 जून को सातड़ा आश्रम महंत श्री ज्ञान नाथ जी महाराज और ओजस्वी वाणी के धनी, प्रखर वक्ता, शिक्षा को समर्पित सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद जी सरस्वती के कर कमलों से किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी ने बताया कि नीट व जेईई के छात्रों के लिए अनुपम सौगात के रूप में तपोस्थली का निर्माण किया गया है। चौधरी ने बताया कि तपोस्थली के सभी क्लासरूम काफी बड़े और पूर्णतया वातानुकूलित है जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर सीएलसी ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रेम सिंह जी चौधरी, सीएलसी निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी, सीएलसी मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश चौधरी, सीएलसी ष्टश्वह्र साहिल चौधरी, सीएलसी ष्टह्रह्र समर चौधरी, ष्टरुष्ट ॥क्र ॥श्व्रष्ठ वीरेंद्र चौधरी, समस्त शिक्षक, छात्र, पारिवारिक सदस्य तथा शुभचिंतक उपस्थित रहे।