आकल जोधा में स्व.प्रेम सिंह चौहान क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
शिव. स्व.प्रेम सिंह चौहान तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है! जिले के ग्राम पंचायत डाबला के राजस्व गांव आकल जोधा में स्व. प्रेम सिंह चौहान क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जोरदार किया गया ! ठाकुर चुतर सिंह चौहान जोधा ने चौका लगाकर प्रतियोगिता का आगाज किया ! तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 45 टीमें भाग ले रही है! जय सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दिन 6 मुकाबले खेले गए! उद्घाटन मैच जेरात और आसलोई के बीच खेला गया जिसमें आसलोई विजेता रही! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईदान सिंह भाटी भादरिया युवा नेता और समाजसेवी मनोहर सिंह चौहान जोधा चुतर सिंह जोधा कैप्टन किशन सिंह जोधा भाजपा युवा नेता मंडल मंत्री जय सिंह चौहान जोधा मोती सिंह नेम सिंह मदन सिंह आकल सवाई सिंह आकल कोजराज सिंह किसान नेता बाबू सिंह चौहान जोधा सहित कई जने उपस्थित रहे! युवा नेता जय सिंह चौहान ने बताया कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं,हार हो या जीत मुकाबला टक्कर का होना चाहिए और क्रिकेट में कभी निराश नहीं होना चाहिए! मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए!