तीन दिवसीय योग महोत्सव का शुभारम्भ
स्टेडियम में योगाभ्यास के लिए आये हर आयु वर्ग के नागरिक
योग महोत्सव का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रवीण जैन एवं नगर विकास न्यास के सचिव राजेश जोशी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। सत्र का प्रारंभ योगाभ्यास से किया गया जिसमें योगा प्रशिक्षक वसुधा राजावत तथा उनकी टीम द्धारा मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने वाले विविध प्रकार के व्यायाम तथा मुद्रा अभ्यास कराये गये जिसे सभी लोगो ने किया तथा शारीरिक एवं मानसिक तनाव से कैसे मुक्ति मिल सकती है ये जाना।
योगाभ्यास के पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक प्राणाहुति ये युक्त हार्टफूलनेस ध्यान कराया गया। इसमें पहले रिलेकसेशन की विधि समझायी गयी संपूर्ण शरीर को शिथिल कराने की पद्धति से अवगत कराया गया। संस्था के जोनल कोऑरडिनेटर सौरभ मिश्रा द्धारा ध्यान कराया गया जिसमें स्वयं के ह्नदय में विधमान ईश्वरीय प्रकाश मे उपस्थित हर व्यक्ति खो गया सभी ने इस प्राणाहुति युक्त ध्यान को ह्नदय की गहराईयों तक महसूस किया। हार्टफूलनेस पोलिरिटी की पद्धति की विस्तृत जानकारी ऋषिजी ने दी जो कि इसके मााने हुये ट्रेनर है।
बच्चांें द्वारा दिखाई विलक्षण प्रतिभा-
अंत मे बच्चों द्धारा विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया जिसमें हार्टफूलनेस संस्था द्धारा ब्राइटर माइंड कार्यक्रम के तहत तैयार किये गये छोटे-छोटे बच्चो ने ऑखो पर पट्टी बांधकर रंग पहचानना तथा कई और चीजें करके दिखायी। ट्रेनर अमित सुवालका ने उसका वैज्ञानिक पक्ष भी रखा। कोटा सेंटर के प्रमुख पुष्पेन्द्र शर्मा ने आभर व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजश्री दीपक गोहदकर ने किया।