Dark Mode
विधायक द्वारा शौचालय का उद्घाटन

विधायक द्वारा शौचालय का उद्घाटन

बीकानेर। स्थानीय जवाहर नगर में स्थित एल एम स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में नगर निगम की ओर से 12.90 लाख की लागत से नवनिर्मित शौचालयों का उद्घाटन विधायक जेठानंद व्यास,महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार ने किया।
इस मौके पर आयोजित समारोह में बोलते हुए व्यास ने कहा कि शहरी परकोटे में एल एम स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में शौचालय सुविधा होने से खिलाडिय़ों खासकर बालिका खिलाडिय़ों को आ रही परेशानी दूर होगी। उन्होंने भविष्य में स्पोटर्स कॉम्पलेक्स किसी भी प्रकार के विकास कार्य में तत्पर रहने की बात भी कही। महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित ने कहा कि बीकानेर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे है। उनकी किसी प्रकार की असुविधा हो। यह ठीक नहीं। निगम ने खिलाडिय़ों की पीड़ा को समझते हुए तुरंत इसका निर्माण करवाया ताकि खिलाडिय़ों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में उप महापौर राजेन्द्र पंवार,विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित,भाजपा के वरिष्ठ नेता मोतीलाल हर्ष,निगम उपायुक्त यशपाल आहुजा,जे पी व्यास,पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने भी विचार रखे। खिलाडिय़ों के लिये निगम की ओर से बनाएं गये शौचालय के लिये महापौर,उप महापौर व निगम उपायुक्त का स्पोटर्स कॉम्पलेक्स कमेटी की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान जे पी व्यास ने स्पोटर्स कॉम्पलेक्स निर्माण में सहयोग के लिये केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!