Dark Mode
भारत-श्रीलंका का संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न

भारत-श्रीलंका का संयुक्त सैन्य अभ्यास संपन्न

भारत-श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्रशक्ति 2023’ मंगलवार को यहां संपन्न हो गया। यह अभ्यास 12 दिन तक चला। इस संबंध में जारी एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों सहित बलों ने इस अभ्यास के दौरान एक-दूसरे के अभियानों और रणनीति के बारे में सीखा। औंध सैन्य स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर एस तलुजा और श्रीलंकाई सेना के मेजर जनरल पीजीपीएस रत्नायका ने समापन समारोह के दौरान अभ्यास में भाग लेने वाले सैनिकों को संबोधित किया। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 16 नवंबर को शुरू हुआ था।

विज्ञप्ति में कहा गया, इस सैन्य अभ्यास का आयोजन शांति, समृद्धि, अंतरराष्ट्रीय भाईचारे और विश्वास के मूल्यों को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अनुरूप है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!