Dark Mode
भारत ने फिल्मों की सह निर्माण संधि को ऑस्ट्रेलिया के समर्थन का किया स्वागत

भारत ने फिल्मों की सह निर्माण संधि को ऑस्ट्रेलिया के समर्थन का किया स्वागत

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ फिल्मों के सह-निर्माणसंधि को मंजूरी दे दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का स्वागत किया है। इस कदम को लेकर यहां विभिन्न परिचर्चाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) फिल्म बाजार और भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में उत्साह नजर आया। दोनों देशों ने हाल ही में एक दृश्य-श्रव्य सह-निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को संबंधित देशों में किए गए खर्च का 30 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन देना है।

ऑस्ट्रेलिया अब दुनिया का 16वां ऐसा देश बन गया है जिसके साथ भारत का सह-निर्माण समझौता है जिससे फिल्मों, वेब सीरीज, विज्ञापनों की शूटिंग में रुचि रखने वाले छोटे फिल्म निर्माताओं को लाभ होगा। यहां आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 54वें संस्करण में ऑस्ट्रेलिया का एक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!