Dark Mode
ईरान की सेना ने गाजा और लेबनान में संघर्षविराम का सुझाव दिया

ईरान की सेना ने गाजा और लेबनान में संघर्षविराम का सुझाव दिया

ईरान की सेना ने शनिवार रात एक बयान जारी किया जिसमें गाजा पट्टी और लेबनान में संघर्षविराम का सुझाव दिया गया। इस संबंध में ईरानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उसे इजराइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन बयान से ऐसे संकेत मिलते हैं कि तेहरान शनिवार तड़के हुए इजराइल के हमले के बाद तनाव को और बढ़ने से रोकने का रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहा है।
ईरान की सेना ने कहा कि इजराइल ने हमलों में इराकी हवाई क्षेत्र से तथाकथित ‘‘स्टैंड-ऑफ’’ मिसाइलों का इस्तेमाल किया और ईरान के तीन प्रांतों में लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए ये हथियार बहुत हल्के थे। बयान में कहा गया कि ईरानी सैन्य राडार स्थल क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन कुछ की मरम्मत पहले से ही जारी थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!