Dark Mode
जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

टोंक । सकल दिगंबर टोंक जैन समाज द्वारा कर्नाटक बेलगाम के चिक्कोड़ी के पास हिरेकोडी में आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की की गई नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार को मौन जुलूस निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने सहित जैन मुनियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। मीडिया प्रकोष्ठ मंत्री पवन कंटान ने बताया कि  जैन समाज के महान विद्वान तपस्वी गुरुदेव आचार्य श्रीकामकुमार नंदी ने चिक्कोड़ी जिले के हीरेकोडी ग्रामीण क्षेत्र में एक गुरुकुल पाश्र्वनाथ जैन आश्रम की स्थापना की थी, जिसके माध्यम से वह लगभग 15 सालों से वहां शिक्षा का प्रसार कर ग्रामीणों के विकास एवं उत्थान का महान कार्य कर रहे थे। उन्होने बताया कि 6-7 जुलाई को असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन आश्रम में घुसकर उनसे मारपीट की, करंट लगाकर भीषण यातनाएं देकर क्रूरता पूर्वक उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर दी। स्वतंत्र भारत में इस जघन्य हत्याकांड ने कर्नाटक के गौरवशाली इतिहास पर एक काला धब्बा लगा दिया है। इस हत्याकांड को लेकर संपूर्ण विश्व का जैन समाज बेहद दुखी होकर सदमे में है, साथ ही आक्रोशित भी है । इस हत्या को अंजाम देने वाले 2 गुनाहगारों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूरे देश का जैन समाज मंाग करता है कि उन दोनों सहित सभी गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये तथा जैन साधू संतों को सुरक्षा प्रदान की जावे। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष भागचंद फुलेता, मंत्री राजेश सर्राफ, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, बीना जैन छामुनिया, ताराचंद बडज़ात्या, रमेश काला, विमल बरवास, मनीष अत्तर, राहुल, सोनू पासरोटिया, धर्मचंद दाखीया, नवीन कुमार अलीगढ़, नरेंद्र छामुनिया, ओम ककोड़, अंकुर पाटनी, पारस खुरेडा, विनायक जैन, अनिल सर्राफ, पप्पू मलारना, पदम जैन, राजेश अरिहंत, सरावगी समाज के अध्यक्ष रमेश छाबड़ा, चेतन बिलासपुरिया, अशोक छाबड़ा, अनिल कासलीवाल, देवराज काला, एड. सुरेंद्र, इंद्रमल बाकलीवाल, पदम गोधा, मनोज पाटनी एवं प्रकाश सेठी आदि लोग उपस्थित रह।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!