हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हर गाँव ढाणी तक पहुंचा
फलोदी . राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के प्रचार प्रसार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जारी की गई योजनाओं को हर गांव हर ढाणी तक हर महिला व पुरुष तक पहुंचाने के उद्देश्य की कड़ी में शुक्रवार को पीसीसी सदस्य महेश व्यास ने जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ जम्भसागर, भियांसर, गांधीसागर, भोजासर व छितरबेरा का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम में आमजन व मातृ शक्ति में योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का जो उत्साह रहा व उनकी जो भागीदारी रही वह देखने को बनती थी। व्यास द्वारा समस्त आमजन को इन जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन पर तय स्थान के सरपंच व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे व उन्होंने आये हुए मेहमानों की आवभगत व स्वागत सत्कार भी किया। पन्नालाल व्यास अध्यक्ष नगरपालिका फलोदी, मोमराज विश्नोई,रूपाराम विश्नोई,प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश,मोमराज डारा, दिनेश सजनानी,हरिकिशन व्यास,पपुराम सरपंच जम्भसागर,जगदीश चंद्र गांधीसागर, भजन भोजासर,जीवन जोशी भियांसर,अशोक पुरोहित,भोमराज गुचिया,मुरली व्यास,भंवर सांसी,राहुल चौधरी,सूर्यप्रकाश, धीरज व्यास,किशन राव लुणा,दिलीप शर्मा,प्रदीप गुचिया, मुकेश माली आदि इस कार्यक्रम में साथ रहे।