जेपीएससी सिविल जज भर्ती 2023
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविलि जज (जूनियर डिवीजन) के 138 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज यानी 21 अगस्त से सभी उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर और फीस भरने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट यानी एलएलबी किया होना चाहिए। साथ ही एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम पास होना चाहिए।
एज लिमिट
22 से 35 साल के बीच।
सिलेक्शन प्रोसेस
प्रीलिम्स एग्जाम
मेन एग्जाम
इंटरव्यू
एप्लीकेशन फीस
सामान्य वर्ग, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 600 रुपये
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति : 150 रुपये