वेकेशन के लिए रवाना हुए कैटरीना- विक्की
कटरीना कैफ और विक्की कौशल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कटरीना- विक्की ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। बता दें, विक्की अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता के बाद अपनी खूबसूरत वाइफ के साथ वेकेशन मनाने निकले हैं।
विक्की- कटरीना का एयरपोर्ट लुक
इस वीडियो में दोनों मैचिंग आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। कटरीना ने ट्रैवेलिंग के आरामदायक कपडे चुने। उन्होंने मैचिंग ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ है। इस लुक को उन्होंने ब्लैक शूज और ब्लैक गॉगल्स के साथ कम्पलीट किया। जबकि विक्की ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए। विक्की ने ब्लैक कैप भी पहन रखी थी।
फैंस ने बताया क्यूटेस्ट कपल
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूटेस्ट कपल'। दूसरे ने लिखा, 'पावरफुल कपल'। तो वही तीसरे ने लिखा, 'भगवान आप दोनों को हमेशा के लिए एक साथ रखे'।
विक्की ने वाइफ के साथ शेयर की रोमांटिक पिक्चर
हालही में विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर कटरीना के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। जिसमें वो ढलते सूरज के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं। वहीं, फोटो में दोनों एक दूसरे की तरफ देख कर मुस्कुरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।
जल्द ही इन फिल्मों में दिखेंगे विक्की- कटरीना
विक्की और कटरीना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'मैरी क्रिसमस' में साउथ के स्टार विजय सेतुपति के काम करेंगी। तो वहीं विक्की कौशल के पास इस वक्त 4 फिल्में हैं। आने वाले समय में वह ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘मेरे महबूब मेरे सनम’, ‘सैम बहादुर’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।