Dark Mode
भाजपा की बौखलाहट दिखाती है खेड़ा की गिरफ्तारी : गहलोत

भाजपा की बौखलाहट दिखाती है खेड़ा की गिरफ्तारी : गहलोत



JAIPUR . राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को दिल्ली में विमान से नीचे उतारने और गिरफ्तार किए जाने की निंदा की और इसे भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट करार दिया। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली से रायपुर, कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट (विमान) से उतार दिया। ऐसी कौन सी इमरजेंसी (आपात स्थिति) थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर ये कृत्य किया?’’ कांग्रेस नेता ने आगे लिखा है, ‘‘पहले रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे एवं अब ऐसा कृत्य भाजपा की बौखलाहट दिखाता है। यह निंदनीय है।’’

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!