लक्ष्मणगढ़ भाजपा मंडल की बैठक आज
लक्ष्मणगढ़ । भाजपा मंडल की बैठक 3 मई को दोपहर 2.00 बजे पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 7 में होने वाले उपचुनावको लेकर भाजपा की एक अहम बैठक का आयोजन किया जारहा है। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह ने बताया कि बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अलवर अशोक गुप्ता,चुनाव प्रभारी रमेश खींची,विष्णु शर्मा,जितेंद्र गोयल,राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के सभी उम्मीदवार,मंडल की कार्यकारिणी,वार्ड के चुनाव प्रत्याशी,शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्षगण सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।सभी मिलकर चुनाव में जीत की रणनीति बनाएंगे और चुनाव संचालन समिति का गठन करेंगे। और कार्यकर्ताओ को चुनाव जीत संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। बैठक के बाद सभी नेतागण भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर जनसमर्थन जुटाएंगे।