Dark Mode
लायंस का मिनी कुंभ आज

लायंस का मिनी कुंभ आज

अजमेर. लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग 4 का संभागीय अधिवेशन रश्मि का आयोजन लायंस क्लब अजमेर सिटी के तत्वावधान में रविवार को सांय 4.15 बजे से पंचशील स्थित होटल ब्रेबिया के सभागार में संभागीय अध्यक्ष लायन कमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन कुलभूषण मित्तल, इन्दौर एवम् विशिष्ठ अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल सेकेट्ररी लायन सतीश बंसल, अजमेर होंगे । अधिवेशन में पूर्व प्रांतपालगण, केबिनेट सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष, अजमेर किशनगढ़ के सभी क्लब्स के पदाधिकारी एवम् सदस्य भाग लेंगे । क्लब अध्यक्ष लायन ओ एस माथुर ने बताया कि सांय 4.15 से 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन एवम् फेलोशिप होगा । 5 से 8 बजे तक अधिवेशन एवम् अवार्ड सेरेमनी होगी । इस कांफ्रेंस के माध्यम से लायंस क्लब द्वारा वर्षभर किए गए अभूतपूर्व सेवा कार्य, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में जनहित में किए गए कार्य को लेकर क्लब एवम् लायन सदस्य को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि लायन कुलभाषण मित्तल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, इन्होंने हाल ही में इंदौर में एक साथ 50 हजार लोगों के नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाए साथ ही एक साथ ही 50 हजार लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!