Dark Mode
शराब ट्रक लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

शराब ट्रक लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

बहरोड़। बहरोड़ थाना पुलिस ने शराब ट्रक लूट मामले में लगभग 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी राव आनन्द के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी विरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई रामचन्द्र सैनी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब का ट्रक लूट के मामले में 2009 से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस ने एसटीएफ हरियाणा की सूचना पर रोहतक हरियाणा निवासी सन्दीप कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद यूपी में फरारी काट रहा था। जिस पर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने दो हजार रुपए का ईनाम रख रखा था। 

 
 
 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!