भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई
कठूमर. उपखंड मुख्यालय कठूमर के खेड़ली कस्बे में बुधवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की भव्य विशाल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से बैंड बाजे के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश मिश्रा रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत साफा बंधन व दुपट्टा पहना कर किया गया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला खेडली में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पूजा अर्चना के साथ ही गई ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा पटवारी ने बताया कि दोपहर 3:00 से युवा ब्राह्मण समाज द्वारा मोटरसाइकिल रैली पूरे कस्बे में निकाली गई उसके पश्चात 5: 00 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा अन्य आकर्षण झांकियों के साथ पूरे कस्बे में बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में डीजे की धुन पर युवा वर्ग पूरी तरह जोश में नाचते गाते नजर आए शोभा यात्रा पूरे कस्बे का भ्रमण कर वापस परशुराम भवन पहुंची जहां ब्राह्मण समाज का सामूहिक भोज कार्यक्रम हुआ इस दौरान मोनू शर्मा गारू अरविंद अवस्थी रघु शर्मा jen कमलेश शर्मा दामोदर शर्मा मुकेश शर्मा शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।