लूणावास खारा : हरिसिंह गोलिया मगरा महासचिव बनने पर स्वागत कर दी बधाई
लूणावास खारा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा लूणी क्षेत्र के गोलियामगरा निवासी हरिसिंह सोलंकी को जोधपुर देहात कांग्रेस के जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया है । हरिसिंह सोलंकी पिछले 25 वर्षों से काग्रेंस में सक्रिय है जोधपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी करणसिंह उचियायङा के करीबी माने जाते है हरिसिंह सोलंकी को जिला महासचिव नियुक्त करने पर जोधपुर,लूणी क्षेत्र व उनके गाँव में खुशी का माहौल है । हरिसिंह सोलंकी ने जिलामहासचिव बनने पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारङा व जोधपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरालाल मेघवाल का आभार जताया । महासचिव बनने पर हरिसिंह सोलंकी को पुष्पमालाए व साफा पहनाकर बधाई दी ईस दौरान गुलाबसिंह, महेन्द्रसिंह झाला, विशनसिंह पंवार, हनुमानसिंह, हरिसिंह, पेपसिंह राठौड़ एवं सभी ग्रामवासियों ने स्वागत किया।